हादसा उत्तराखंड ख़बरसार

धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने से भारी तबाही, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

cloudburst in dharali
Written by admin

cloudburst in dharali

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र स्थित धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में भारी जन-धन की क्षति हुई है। खीर गंगा नदी में आई विकराल बाढ़ के चलते गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में लगभग 20 से 25 होटल और होमस्टे पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

Ad

Ad

स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के अनुसार, कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, और जनहानि की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है।

Ad

Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दु:खद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियां घटनास्थल पर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, और वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से सतत संपर्क में हैं तथा घटनाक्रम की प्रत्यक्ष जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के कुशल-क्षेम की प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

About the author

admin

Leave a Comment