अपराध उत्तराखंड ख़बरसार

राजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग पर हमले के बाद खतरनाक नस्ल के कुत्तों के मालिक को पुलिस ने लिया हिरासत में

Dangerous dogs Rottweiler breed
Written by Subodh Bhatt

Dangerous dogs Rottweiler breed

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में रॉटवीलर नस्ल के खतरनाक कुत्तों द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में आईपीसी की धारा 291 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपी नफीस पुत्र शकूर अहमद को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। इसी आधार पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यह मामला 06 जुलाई को सामने आया था, जब बुजुर्ग महिला के पुत्र उमंग निर्वाल द्वारा इस बाबत शिकायत दर्ज कराई गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना लाइसेंस के खतरनाक नस्ल के कुत्ते पालने वालों के खिलाफ नगर निगम के साथ मिलकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा पहले ही पिटबुल, रॉटवीलर, डोगो अर्जेन्टिनो, अमेरिकन बुलडॉग, कोकेशियन शेफर्ड, केन कोर्सो समेत 23 नस्लों को खतरनाक घोषित करते हुए इनके आयात, ब्रीडिंग, बिक्री और लाइसेंस जारी करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

देहरादून में भी इन नस्लों के कुत्तों द्वारा हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन अब सख्ती बरत रहा है।

यदि किसी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के खतरनाक नस्ल के कुत्ते रखे जा रहे हैं या किसी पर हमला हुआ है, तो पुलिस कंट्रोल रूम 112 या नगर निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment