ख़बरसार लोकप्रिय

PNB सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

PNB Retiree Annual Meeting
Written by Subodh Bhatt

PNB Retiree Annual Meeting

देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारियों का वार्षिक अधिवेशन गुरुनानक वेडिंग हॉल, सुभाष रोड पर गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के महामंत्री जीएस नेगी द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की प्रस्तुति के साथ हुई। इस अवसर पर 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

PNB Retiree Annual Meeting : अधिवेशन में प्रमुख वक्ता के रूप में ऑल इंडिया PNB पेंशनर्स एंड रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री कामरेड मित्र बासु ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में पेंशन संघर्ष के इतिहास को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार लंबी लड़ाई के बाद वर्ष 1993 में पेंशन की सुविधा प्राप्त हुई, जिसे प्रारंभ में केवल 48% कर्मियों ने स्वीकार किया। लेकिन बाद में अन्य संगठनों को भी इसका महत्व समझ में आया और 2010 में उन्हें भी इसका लाभ मिला।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में रिजर्व बैंक के आधार पर पेंशन पुनरीक्षण की दिशा में संघर्ष जारी है। फैमिली पेंशन सुधार, चिकित्सा सुविधा में बेहतरी जैसे मुद्दों पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है, लेकिन अंतिम लक्ष्य अभी दूर है।

उत्तराखंड इकाई की सक्रियता की सराहना करते हुए बासु ने कहा कि प्रदेश में यूनियन के 700 से अधिक सदस्य होना गर्व का विषय है और अन्य सेवानिवृत्त कर्मियों को भी संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर ऑल इंडिया अध्यक्ष हरी सिंह, जीएस नेगी, कमल कुमार, संजय कांडपाल, वाई आर राजपूत, जगमोहन मेंदीरत्ता, गोपाल राणा सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ:
चेयरमैन:
एस.के. सिंह
अध्यक्ष: गोपाल राणा
उपाध्यक्ष: के.आर. जोहरी
महामंत्री: गुलाब सिंह नेगी
संयुक्त महामंत्री: डी.आर. गुप्ता
उपमहामंत्री: सुनील नेगी, भगवंत सिंह, सर्वेश
कोषाध्यक्ष: एम.एस. रावत

सभा के समापन पर हाल ही में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment