ख़बरसार सामाजिक

दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर्षल फाउंडेशन

Self-reliance
Written by Subodh Bhatt

Self-reliance

हर्षल फाउंडेशन पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से दिव्यांगो को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहा है। इसके परिणाम पर बहुत सकारात्मक आ रहे हैं। हमारे कुछ दिव्यांग जनों को अलग अलग क्षेत्रों में उनकी क्षमता के अनुसार नोकरी भी मिली है।

अब संस्था का सारा फोकस उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर है। इसी दिशा में उन्हें एलइडी लाइट बनाने की ट्रेनिंग शुरू कर दी है, साथ ही उनके द्वारा बनाया समान भी बाजार में बेचने की जिम्मेदारी भी संस्था ने ली है।

इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर डॉ जैनेंद्र कुमार रिहैबिलिटेशन ऑफिसर संतोष कुमार वोकेशनल इंस्ट्रक्टर संजीव जोशी ट्रेनर रिश्ता कौर आदि उपस्थित रहे। सभी दिव्यांगों को एलइडी लाइट बनाने के संबंध में एक लेक्चर दिया गया और उन्हें बताया गया कि किस तरीके से एलईडी लाइट बनाई जाएगी। इसको आप अपना व्यवसाय बना सकते हैं।

इस मौके पर डॉ रमा गोयल ट्रस्टी सचिव हर्षल फाउंडेशन ने कहा कि संस्था का हमेशा से ही प्रयास रहा है कि किस तरीके से दिव्यांग जनों को भी अपने पैरों पर खड़ा कर स्वावलंबी बनाया जाए।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment