ख़बरसार राजनीति

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अंबेडकर जयंती पर संविधान बचाओ सौहार्द बढ़ाओ गोष्ठी का आयोजन, डॉ अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Ambedkar Jayanti
Written by admin

Ambedkar Jayanti

देहरादून। संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस के दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में घंटाघर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संविधान बचाओ सौहार्द बढ़ाओ गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को एक ऐसा पवित्र ग्रंथ संविधान के रूप में दिया है जिसे भारत के सभी एक सौ चालीस करोड़ लोग मानते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत एक बहु धर्मी बहु भाषाएं बहु संस्कृति अलग अलग खान पान अलग अलग रंग रूप वाला देश है और ऐसी विषम परिस्थितियों वाले देश के सारे जनमानस को एक सूत्र में पिरो के रखने वाला संविधान बाबा साहब जैसे विलक्षण गुण वाले व्यक्ति ही बना सकते थे। श्री धस्माना ने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान भारत को आज उस को नष्ट भ्रष्ट करने पर आरएसएस व भाजपा आमदा है और उस संविधान को ये शक्तियां बदलना नहीं बल्कि समाप्त हो करना चाहती हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता ऐसा कभी होने नहीं देंगे चाहे उसके लिए अपने प्राण न्यौछावर ही क्यों ना करने पढ़ें।

श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के संविधान को बचाने के लिए चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा की व आरएसएस भाजपा व इनकी सरकारों द्वारा फैलाई जा रही नफरतें के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलने का ऐलान कर इन विभाजनकारी ताकतों को सीधे चुनौती दी जिसके परिणाम स्वरूप चार सौ पार का नारा फ्लॉप हो गया और भाजपा की संविधान बदलने की मनसा धरी की धरी रह गई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष व गोष्ठी के संयोजक मदन लाल ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में वंचित शोषित, अनुसूचित जाति, जनजाति व गरीब समाज को कांग्रेस के झंडे के नीचे लामबंद कर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के उस सपने को साकार करेगी जिसमें उन्होंने नारा दिया था कि शिक्षित बनो, संगठित हो व संघर्ष करो।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को एक दूरदृष्टी वाला महान विचारक विद्वान नेता बताते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर केवल भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में वंचितों की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं ।

इस अवसर पर डीबीएस कालेज के प्रोफेसर प्रत्यूष, सरदार अमरजीत सिंह,श्री वीरेंद्र पोखरियाल, जगदीश धीमान, सुनील जायसवाल, अर्जुन सोनकर पार्षद, अभिषेक तिवारी (पार्षद), मोहन काला, आनंद सिंह पुंडीर, सीपी सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश कौशल, गगन छाचर, करण गाघट, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि एस पी यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गोष्ठी के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में आयोजित खिचड़ी पल्लर सहभोज में एक साथ भोजन किया।

About the author

admin

Leave a Comment