Atishi Leader of Opposition in Delhi : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अब विधानसभा में विपक्ष की नेता बन गई हैं।उन्हें विपक्ष के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की पहली महिला नेता होंगी। आम आदमी पार्टी की बैठक में उनको सर्वसम्मति से चुन लिया गया। आतिशी को कालकाजी सीट से जीत मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने उनको एक मजबूत महिला चेहरे के रूप में पेश करने की तैयारी है।
विधायक दल की बैठक में आप के सभी 22 विधायकों के साथ संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।
इस चुनाव में आतिशी ने कालकाजी सीट पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को हराया। आतिशी को करीब 3500 वोटों से जीत मिली। कांग्रेस नेता अलका लांबा भी इसी सीट से चुनाव मुकाबले में उतरी थीं।