Lok sabha election 2024
नई दिल्ली। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ जनसभा को सम्बोधित किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी संख्या में आई जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की लोगों से अपील भी की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से स्पष्ट है कि इस चुनाव में देश की जनता अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों में भाजपा एक नया इतिहास बनाने जा रही है। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष पूनम चौहान जिला अध्यक्ष नवीन त्यागी, कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, राजा इकबाल, सहसंयोजक सतवीर, राजेश शुक्ला, मोहन गोयल, मनोज गर्ग, ओम प्रकाश, जिला महामंत्री गुलाब सिंह राठौर, राजकुमार, राहुल गौड़, महक सिंह आदि उपस्थित रहे।