Uncategorized

Breaking रिश्वत लेते नगर निगम का जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

arrested taking bribe
Written by Subodh Bhatt

JE arrested for taking bribe :-

विजिलेंस ने हल्द्वानी नगर निगम में तैनात जेई को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जेई की गिरफ्तारी से नगर निगम दफ्तर में हड़कंप मच गया।

केबी उपाध्याय, हल्द्वानी नगर निगम में जेई के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि उपाध्याय स्ट्रीट लाइट का टेंडर दिलाने के लिए एक कंपनी की प्रतिनिधियों से रिश्वत मांग रहा था। कंपनी ने इसकी शिकायत विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी से की।

आज विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज दोपहर करीब एक बजे विजिलेंस टीम ने 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए जेई उपाध्याय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेेंस जेई से पूछताछ कर रही है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment