राजनीति

भाजपा ने मकर संक्रांति पर किया ज्वाइनिंग अभियान शुरू, आप के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

BJP started joining campaign on Makar Sankranti
Written by admin

BJP started joining campaign on Makar Sankranti

देहरादून। लोक सभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज मकर संक्रान्ति से ज्वाइनिंग अभियान शुरू कर लिया है। प्रदेश मुख्यालय मे आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट भी समर्थकों के साथ भाजपा मे शामिल हो गए। उनके साथ आप के प्रवक्ता आर पी रतूड़ी तथा कमलेश रमन भी शामिल हैं। जोत सिंह बिष्ट उतराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे के रूप मे थे।

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों को जीतने का दावा कर रही भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों को 2 क्लस्टर में विभाजित किया गया है।

BJP started joining campaign on Makar Sankranti :-

भाजपा ने लोक सभा चुनाव से पहले घोषित कार्यक्रम मे मकर संक्रांति से ज्वाइनिंग कार्यक्रम घोषित किया था जिसका आज शुभारंभ किया गया। ज्वाइनिंग अभियान का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुभारंभ किया और पुष्प गुच्छ भेंट कर आगंतुकों का स्वागत किया। पार्टी की ज्वाइनिंग अभियान को मकर सक्रांति से तेजी के साथ आगे बढ़ाने की योजना है।

बीजेपी ने उत्तराखंड सरकार के दो युवा मंत्रियों को इन क्लस्टरों का इंचार्ज नियुक्त किया है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को टिहरी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीट के इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा दो युवा मंत्रियों को क्लस्टर इंचार्ज बनाया गया है।

BJP started joining campaign on Makar Sankranti :- लोकसभा चुनाव के लिए देश में भाजपा ने जिन नेताओं को क्लस्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप गई है, उनकी 16 जनवरी को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सीटों की स्थिति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

About the author

admin

Leave a Comment