राजनीति

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में 56 प्रतिशत मतदान, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव
Written by Subodh Bhatt

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 5 सितंबर 2023। बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए आज शाम 5 बजे मतदान समाप्त हो गया। उपचुनाव में लगभग 56 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पाटियां देर रात तक वापस आ जाएंगी। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आठ सिंतबर को :-

आगामी 8 सितंबर को मतगणना होगी।

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंउ परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली और यूकेडी से अर्जन कुमार देव चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment