उत्तराखंड ख़बरसार

UKSSSC अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

WhatsApp Image 2023 05 22 at 11.03.29 PM e1684812903928
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयेग UKSSSC के अध्यक्ष वरिष्ठ आपीएस जीएस मर्तोलिया ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। जी.एस. मर्तोलिया ने श्री महाराज जी के साथ शिष्टाचार भेंट की व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्तराखण्ड में पलायन, रोजगार की समस्या, प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की चुनौतियों व प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल आयोजन जैसे समसामयिक विषयों पर दोनों के मध्य विस्तृत चर्चा हुई।
शनिवार सुबह 10 बजे उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयेग UKSSSC के अध्यक्ष वरिष्ठ आईपीएस जी.एस. मर्तोलिया श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। UKSSSC के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापरक शिक्षा व हर आम आदमी की पहुंच तक दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मयान योजना, गोल्डन कार्ड योजना, ईसीएचएस, सीजीएचएस व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान बताया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने यू.के.एस.एस.एस.सी. के अध्यक्ष को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के कार्यों से अवगत कराया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment