उत्तराखंड ख़बरसार

बिग ब्रेकिंग: विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में 228 नियुक्तियां निरस्त

WhatsApp Image 2022 09 23 at 3.45.44 PM e1663928177644
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज विधानसभा में भर्ती घोटाले को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि साल 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों व 22 उपनल कर्मियों की नौकरियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इनमें से ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं, जो विधानसभा से नौकरी जाने के बाद फूट-फूट कर रो रही हैं। कई महिलाएं सत्ता के नजदीकियों की पत्नी या फिर परिवार से हैं.
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के ऐलान करते ही कर्मचारियों में गुस्सा भी देखने को मिला, जहां पर यह विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी को घेरते हुए नजर आए।
बता दें, विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जांच समिति की संस्तुतियों को स्वीकार करते हुए वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है और शासन को प्रस्ताव भेजा है.

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment