उत्तराखंड ख़बरसार

राज्यपाल को उत्तरांचल प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने भेंट की स्मारिका

Written by admin

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 13 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से राजभवन में शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर क्लब की नव प्रकाशित स्मारिका भी राज्यपाल को भेंट की गई।
इस दौरान राज्यपाल ने प्रेस क्लब पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए उनसे मीडिया क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों के अनुभवों को साझा किया। राज्यपाल ने कहा कि पत्रकारों का कार्य काफी चुनौतीभरा होता है और कोविडकाल में पत्रकारों ने निरंतर इन चुनौतियों का सामना करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। राज्यपाल ने क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने राज्यपाल को क्लब की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल से भेंट करने वाले शिष्टमंडल में क्लब महामंत्री ओम प्रकाश बेंज़वाल, पूर्व महामंत्री संजीव कंडवाल, स्मारिका के संपादक व क्लब के संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजेश बड़थ्वाल, योगेश सेमवाल, सोबन सिंह शामिल रहे।

About the author

admin

Leave a Comment