उत्तराखंड • सामाजिक

मैड की 11वीं वर्षगाँठ पर मैडाथन में रिस्पना के लिए दौड़ेंगे दूनवासी

MADATHON 2022 Press Conference e1654344798415
Written by Subodh Bhatt

अपनी 11वीं वर्षगाँठ की तैयरी में जटुी देहरदनू के शिशित छात्रों की संस्था, मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) दून वासियों को शहर की सूखती नदियों के लिए जागरूक करने के लिए हर साल की तरह इस साल भी MADATHON का आयोजन कर रही है।

हर साल अपने स्थापना दिवस पर MADATHON दौड़ का आयोजन करती आ रही मैड संस्था इस बार अपनी ग्यारवीं वर्षगाँठ को एक तीन दिवसीय मेले के रूप में मना रही है जिसके कई अनोखे पहलू हैं। सर्वप्रथम, जो दौड़ आयोजित की जा रही है, वह एक “जीरो वेस्ट” कार्यक्रम होगा।

इस कार्यक्रम के प्रचार हेतु संस्था की ओर से कोई प्लास्टिक फ्लेक्स नहीं छपवाया गया है। उसकी जगह कपडे के ऐसे पोस्टर तैयार किये गए हैं, जिन पर पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के सन्देश सदस्यों द्वारा ही बनाये गए हैं । और तो और, संस्था का दावा है कि पिछली बार कि तरह इस बार भी दौड़ के दौरान किसी प्रकार के प्लास्टिक, जैसे कि प्लास्टिक के गिलास/ प्लेट/ चम्मच इत्यादि का प्रयोग नहीं किया जायेगा।  उसकी जगह स्टील के बर्तन पूरे रस्ते में ६ जगह रखे जायेंगे जहाँ संस्था के ही स्वयंसेवी प्रतिभागियों को पानी पिलाने का काम स्टील के ग्लासों से करेंगे । इसके लिए संस्था ने शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से गिलास देने का आग्रह किया है, जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला है।  इसके साथ ही, संस्था कि ओर से प्रतिभागियों के अल्पाहार कि व्यवस्था मैड के सदस्यों द्वारा ही की जा रही है।

MADATHON की अनुसूची कुछ इस प्रकार है –

5 जून, 2022 – मिनी मैराथन – मिनी मैराथन की दौड़ “MADATHON ” उत्सव की मुख्य एवं प्रथम प्रतियोगिता है । यह दौड़ मैड की परंपरा है।  इस वर्ष दौड़ के मार्ग की कुल लम्बाई लगभग 8 किलोमीटर है।  यह दौड़ पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर पवेलियन ग्राउंड पर ही समाप्त होगी (वृत्ताकार मार्ग)। दौड़ का मार्ग बुद्धा चौक, रेस कोर्स, सूरी चौक, पुलिस लाइन, आराघर, इ0सी0 रोड,  और एश्ले हॉल से होते हुए जायेगा।  क्योंकि मैड पॉकेट मनी से चलने वाला समूह है, इसलिए मात्र Rs. 20 के मैराथन शुल्क में सभी प्रतिभागियों को नाश्ता और प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

इस दौड़ के प्रथम विजेता को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में Rs. 8000 का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।  द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 5000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 3000 का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

6 जून, 2022 – आर्ट प्रतियोगिता – MADATHON  के दूसरे दिन, दून इंटरनेशनल स्कूल में  शाम 4:00 बजे से एक आर्ट प्रतियोगिता रखी गयी है।  इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन उसी समय किया जायेगा और इसमें सभी लोग भाग ले सकते हैं।  प्रतियोगिता के लिए किसी प्रकार की पार्टिसिपेशन फीस नहीं ली जाएगी । अतः सभी प्रतिभागियों को सारा सामान वहीँ उपलब्ध कराया जायेगा।  इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।

7 जून, 2022 – सांस्कृतिक कार्यक्रम – MADATHON उत्सव

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment