ख़बरसार

दु:खद खबर। भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर

Written by Subodh Bhatt

मुबंई। भारत रत्न व स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष में निधन हो गया है। उनके निधन से गीत,संगीत व कला क्षेत्र के एक युग का आज अंत हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के अनेक नेताओं व कला जगत की अनेक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व शोक जताया है।
कोरोना और निमोनिया से ग्रसित स्वर कोकिला लता दीदी 29 दिनों से आईसीयू में थी। उनके निधन से पूरा देश आज गममीन है।
भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते 8 जनवरी को यहां भर्ती कराया गया था। ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश गम में डूबा है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment