Uncategorized

जनता ब्रिगेड पार्टी ने फूँका चुनावी विगुल

WhatsApp Image 2021 12 07 at 3.10.12 PM e1638879016257
Written by Subodh Bhatt

देहरादून जनता ब्रिगेड पार्टी ने यहाँ प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा आज राजनैतिक दल सैनिकों और साधु सँन्यासियों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। आज पूरे देश में ये माहोल चल रहा है,और अपना उत्तराखँड भी इससे अछूता नहीं हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्षपूर्व सैनिक महिपाल सिंह दफोटी ने कहा वो स्वयँ सैनिक परिवार की पृष्टभूमि स हैं।उनके दादा परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा की बटालियन में थे।और पिता भी सैनिक,आज शहीदों के घरों के और सैनिकों के घरों की स्थिति अच्छी नहीं है।बेरोजगारी,और स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल हैं।पार्टी में साधु सँन्त स्वामी दया शँकर दास वरिष्ट नेता हैं जिन्होंने सरकारों पर आरोप लगाया कि शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा,के मामले में जब सरकारें सफल नही हुई तो उन्होंने और उनके साथियों ने जनता ब्रिगेड पार्टी बनायी,जो जनहित के मुद्दों को सुलझाने का कार्य करेगी उत्तराखँड में लगातार हो रहे पलायन से वो दुःखी हैं।नौजवानों को घर में ही रोजगार दिया जाना चाहिए,प्रदेश में भू कानून लागू लागू किया जाना चाहिए,,गौ माता का सँरक्षण और पालन किया जाना चाहिए।जनता ब्रिगेड पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की जिसमें सैनिकों को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया जायेगा।सुबेदार वीर सिंह चौहान ने कहा देश सेवा के बाद वो जन सेवा में लगे हुए हैं।बैठक में लालचन्द यादव,दीपक तिरँगा,कौशल उपाध्याय,सँतोष दुबे,शामिल रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment