देहरादून। डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर प्रदीप कुमार राणा द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया । जिस क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27/08/2021 की रात्रि में एक स्मैक तस्कर शाहरुख पुत्र जमील निवासी नई बस्ती थाना नजीवाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता किरायेदार शमशाद लोहियानगर थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष की सूचना तंत्र मजबूत करते हुये वाहन चेकिंग के दौरान कब्बाडी बाजार के पास स्थित खाली ग्राउण्ड पटेलनगर से 07.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटैलनगर में मु0अ0सं0-432/2021 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को आज समय से मा0 न्यायलय पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ के विवरण-
अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया की वह स्मैक पीने का आदि है । जिसके लिये वह पहेले स्मैक खरीद कर पीता था । स्मैक खरीदने के लिए लगातर रुपयों की जरूरत पड़ने पर उसने पहले थोड़ी मात्रा में स्मैक खरीद कर उसे बेचने का काम शुरु किया । जिससे उसका स्मैक पीने का इंतजाम हो जाता था । धीरे धीरे स्मैक बेचकर ज्यादा लाभ कमाने के लिये बड़े स्तर पर काम करना शुरू किया । स्मैक खरीदने के लिए वह बस से बरेली जाता था, वहां से स्मैक ख़रीद कर वापस बस से आते वक्त अपना फ़ोन बंद कर लेता था । देहरादून आकर वह स्मैक की सप्लाई देहरादून में अलग अलग स्थानो पर करता था । स्मैक से होने वाली कमाई से वह फिर दुबारा स्मैक खरीद लेता था । पकड़े गए व्यक्ति के आपराधिक इतिहास, अन्य स्रोतों की जानकारी प्राप्त की जा रही है । अभियान लगातार जारी है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- शाहरुख पुत्र जमील निवासी नई बस्ती थाना नजीवाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता किरायेदार शमशाद लोहियानगर थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण
1-अबैध स्मैक -07.20 ग्राम ।
निर्देशन /मार्गदर्शक अधिकारी
1- सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर ।
2- अनुज कुमार-क्षेत्राधिकारी सदर जनपद देहरादून ।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 विवेक कुमार राठी चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर ।
2- उ0नि0 मनोज भट्ट थाना पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-कानि0 151 विनीत कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
4-कानि0 1081 रिंकू कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।


