Uncategorized

कांग्रेस में महिलाओं के जुड़ने का सिलसिला जारी : धस्माना

WhatsApp Image 2021 08 05 at 2.49.22 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून: उत्तराखंड सहित पूरे देश में भाजपा सरकारों से सबसे ज्यादा अगर कोई वर्ग परेशान है तो वो है महिलाएं चाहे महंगाई हो या हिंसा इनका शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं ही हुई हैं यह बात कांवली के शास्त्रीनगर में मिलन केंद्र में आयोजित महिला कांग्रेस के विशाल सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने अपने संबोधन में कही।

श्री धस्माना ने कहा कि हमारे राज्य व देश की महिलाएं धर्मभीरु व भावुक होती हैं इसलिए उन्होंने भाजपा के दुष्प्रचार व धर्म के आडंबर में फंस कर इस भरोसे उनको प्रदेश व देश की सत्ता सौंप दी कि राम धर्म और देशभक्ति तथा सुशाशन की बात करने वाले अगर सत्ता में आएंगे तो वास्तव में देश और जनता के अच्छे दिन आ जाएंगे लेकिन हुआ उसका बिल्कुल उल्टा। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का जुमला देने वालों ने हर क्षेत्र में चाहे वो महंगाई हो या बेरोजगारी, विकास हो या स्वास्थय सेवाएं, कानून व्यवस्था हो या भ्रस्टाचार सब में ये हाल कर दिया कि जनता त्राहीमाम त्राहीमाम कर रही और अब तो लोग कहने लगे भाजपा वालो से कि भाई अच्छे दिन छोड़ो हमारे बुरे दिन ही वापस ला दो। उन्होंने गैस के दाम ही इतने बड़ा दिए कि रसोई में चूल्हा ही न जले और नया नारा दे दिया ना रहेगा बांस और ना बजेगी बांसुरी। श्री धस्माना ने सभी नव आगंतुक महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई व अनेक महिलाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक कांवली महिला कांग्रेस अध्यक्षा जया गुलानी ने कहा कि ब्लॉक विधानसभा व महानगर में महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में व सूर्यकांत धस्माना के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और अब 2022 में विधानसभा चुनावों में प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए महिला कंग्रेस पूरी ताकत से काम करेगी। ब्लॉक प्रेमनगर महिला कंग्रेस अध्यक्ष सुशील बेलवाल शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस धस्माना के सहयोग से पूरे कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रही और भविष्य में भी जब भी जरूरत पड़ेगी महिला कांग्रेस हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर सहयोग करेगी।
इस अवसर पर सुमन जखमोला को सीमाद्वार महिला कांग्रेस का अध्यक्ष व कमला देवी को कांवली महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम को अनीता दास, बिमलेश, मेहमूदन , सजनन, अंजू भारती, कुमारी रुकैया आदि ने भी संबोधित किया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment