Uncategorized

सरकार हमारी आस्था के साथ छेड़छाड़ कर रही : गणेश गोदियाल

Written by Subodh Bhatt

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गणेश गोदियाल की पहली प्रेसकांफ्रेन्स मेंं उन्होंंने देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार हमारी आस्था के साथ छेड़छाड़ कर रही है। सरकार की नजर मंदिरों की आय पर है, चारोधामो के विकास पर नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही देवस्थानम बोर्ड को खत्म करेगी। राज्य सरकार को सत्ता का घमंड हो गया है। सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से कई योजनाओं को बंद कर दिया। अब 2022 में जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है।
उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होगी। कोर कमेटी में आगे की कार्ययोजना पर मंथन होगा।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

 

 

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment