उत्तराखंड

पुलिस के परिजन सड़कों पर उतरकर कर रहे हैं प्रदर्शन

IMG 20210725 WA0013
Written by Subodh Bhatt
  • चुनावी माहौल में अन्य राजनीतिक संगठंनो ने हाईजेक किया 4600 ग्रेड पे का मुद्दा। 4600 ग्रेड पे के मामलें का हुआ राजनीतिकरण।IMG 20210725 WA0009

देहरादून। पिछले कई दिनों से चल रहा ग्रेड पे मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस के जवानों के परिजन, ग्रेड पे के मसले को लेकर सड़को पर उतर गए है। आज सैकड़ो की संख्या में पुलिस जवानों के परिजनों ने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड पुलिस के जवानों में ग्रेड पे के मामले पर तमाम दलीलों और अपीलों का कोई असर नहीं दिखा।  ये उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि अनुशासित पुलिस फोर्स के परिजन 4600 ग्रेड पे की मांगों को सड़कों पर उतरे है।

राजधानी देहरादून में रविवार को तेज बारिश के बीच पुलिस परिजनों ने गांधी पार्क पहुंचकर पहले सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाएं गांधी पार्क पहुंची। फिर जमकर नारेबाजी भी की। इस बीच सीओ सिटी और प्रदर्शन में शामिल होने आए एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बीच एक बैनर लगाने को लेकर नोकझोंक भी हुई।
आपको बता दे कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार खुद इस मामले को बेहद संजीदगी से शासन स्तर पर लगातार उठा रहे हैं और मामले का हल निकाले जाने के लिए पैरवी भी कर रहे हैं।
वहीं कल ही एसएसपी देहरादून ने भी अपील करते हुए सभी से संयम बरतने की अपील की थी। लेकिन इन तमाम बातों को दरकिनार करते हुए पुलिस कर्मियों के परिजन गांधी पार्क में थे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment