देहरादून: देहरादून महानगर के कैंट विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों नौजवानों ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नवागंतुकों का स्वागत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है क्योंकि साड़े चार वर्षों में भाजपा सरकार ने जो वायदे जनता से किये थे उन पर काम करने की बजाय भाजपा अंदरूनी संघर्षों में उलझी रही और राज्य में साड़े चार वर्षों में तीन तीन मुख्यमंत्री बनाने के सिवा कोई काम नहीं किया। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर कांग्रेस के जमाने की बेरोजगारी दर से छह गुणा हो गयी और महंगाई का आलम तो यह है कि राष्ट्रीय महंगाई दर से ज्यादा महंगाई दर उत्तराखंड में लोगों की कमर तोड़ रही है। श्री धस्माना ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं व शिक्षा व्यवस्था भी बीजेपी राज में ध्वस्त पड़ी है। उन्होंने कहा कि अब राज्य की जनता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है इसीलिए अब लगातार लोगों का आकर्षण कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश सचिव विकास नेगी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पिया थापा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर ने भी पार्टी में शामिल हुए युवाओं का स्वागत किया।
धीरज थापा व विशाल खत्री व भीम बहादुर क्षेत्री के साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से भीम बहादुर क्षेत्री ,सन्जना राणा ,नीलम राणा ,शालू राई ,स्वाति क्षेत्री ,रजत नौटियल,संजय राणा ,किरन ,निर्मला देवी,भारती कश्यप ,अनकीत चौहान ,सूरज रावत ,आशीष समुअल,उल्फतरहमान,नितिन ,रामकुमार ,विनोद ,अनमोल कनौजिया ,सुरेन्दर नौटियल ,मुकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।