उत्तराखंड

भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर देश व दुनिया को कोविड19 से छुटकारा मिले : धस्माना

WhatsApp Image 2021 07 12 at 11.41.09 AM e1626093254288
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। भगवान जगन्नाथ की यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सनातनी हिंदुओं के चार धामों में से प्रथम धाम पुरी में भगवान जगन्नाथ जी अपनी बहन सुभद्रा व अपने बड़े भाई बलराम जी के साथ विराजमान हैं।

एक बार माता सुभद्रा ने भगवान जगन्नाथ जी से नगर घूमने की इच्छा व्यक्त की तब भगवान जगन्नाथ व उनके भाई बलराम ने माता सुभद्रा को रथ में बैठा कर पूरी नगर की परिक्रमा करवाई और तभी से भगवान की रथ यात्रा विधि विधान व पूजा अर्चना से आयोजित होती है। श्री धस्माना ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देवभूमि की राजधानी देहरादून में भी हर वर्ष यह यात्रा विधि विधान से रामन्दिर से निकलती है। उन्होंने कहा कि आज जब हम कोरोना काल में यह यात्रा निकाल रहे हैं ऐसे शुभ अवसर पर हम सब भगवान श्री जगन्नाथ माता सुभद्रा जी व भगवान बलराम जी के चरणों में प्राथना करते हैं कि पूरे देश व दुनिया को कोविड19 से छुटकारा मिले।

मुख्य पुजारी सत्पति ने कराई मुख्य पूजा अर्चना व प्रमोद कुमार गुप्ता संगीता गुप्ता ने किया अथितियों का स्वागत।

भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा कोविड19 प्रोटोकॉल में निकाली गई राम मंदिर दीपलोक कालोनी में
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मेयर सुनील उनियाल गामा व विधायक हरबंस कपूर रहे मुख्य यजमान,अशोक वर्मा, लालचंद शर्मा व अनिल वर्मा भी रहे उपस्थित।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment