उत्तराखंड शिक्षा

शिक्षकों को स्कूल आना पड़ेगा : अरविन्द पाण्डेय

arvind pandey
Written by Subodh Bhatt

देहरादून : प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में आनलाइन बैठक में अटल उत्कृष्ठ विद्यालय की समीक्षा की। शिक्षा मंत्री ने 8 जुलाई से सभी स्कूल खोले जाने की बात कही। इस संदर्भ में आज शाम तक आदेश जारी कर दिए जायेंगे। सभी शिक्षकों को स्कूल आना पड़ेगा। हालांकि बच्चों को स्कूल नहीं आना पड़ेगा। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जायेगा। उन्होंने बैठक में कहा अटल उत्कृष्ठ विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। इस परियोजना का द्वितीय फेज भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसके अन्तर्गत जितने भी माध्यमिक स्कूल सी0बी0एस0सी0 के मानक को पूरा करते हैं, उन्हें शामिल किया जायेगा। इनसे सम्बन्धित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की जायेगी, इसके लिए शिक्षा विभाग में अंग्रेजी माध्यम में दक्ष शिक्षकों का चयन किया जायेगा। इससे संबंधित दुर्गम, अति दुर्गम क्षेत्र में सेवा करने वालों की सेवा एक वर्ष के स्थान पर दो-गुना गणना की जायेगी।
मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए गेस्ट फेकल्टी गुण-दोष के आधार पर लाई जायेगी। सचिव को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि समस्त बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति बनाई जाय।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment