Uncategorized

महिला की हत्या के मामले में 03 अन्य अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

IMG 20210612 WA0041
Written by Subodh Bhatt

जोशीमठ। दिनांक 10/06/2021 को वादी अभिषेक कुमार द्वारा कोतवाली जोशीमठ पर आकर तहरीर दी गयी थी कि उनके सौतेले पिता अमित कुमार द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी माता श्रीमति सरिता देवी की हत्या कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
उक्त सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान महोदय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी चमोली श्री धन सिंह तौमर महोदय के पर्यवेक्षण में कोतवाली जोशीमठ पर मु0अ0सं0 66/21 धारा 302/201 IPC बनाम अमित कुमार पंजीकृत किया गया एवं पुलिस द्वारा कुछ ही घंटो में नामजद अभियुक्त अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था एवं अन्य अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी थी।
इसी क्रम में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण मे 03 अन्य अभियुक्तों

1. ओमप्रकाश पुत्र स्व0 शेरी लाल निवासी सिल्ला बामण गांव, थाना अगस्तमुनि, जिला रुद्रप्रय़ाग, उम्र 51 वर्ष,
2. सुमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी उपरोक्त, उम्र 25 वर्ष,

3. हरीश लाल पुत्र बुद्धि लाल निवासी उरोक्त, उम्र 37 वर्ष को कल दिनांक 11/06/2021 गिरफ्तार किया गया एवं अन्य अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस टीम:-
1. S.S.I. श्री हेमकांत सेमवाल,
2. का0 अवतार सिंह,
3. का0 विकास

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment