Uncategorized

शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर आम जनता से संवाद बनाना होगा : बंशीधर भगत

8f7rdgfs bansidhar bhagat uttarakhand
Written by Subodh Bhatt

विकासनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने कालसी पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार के जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने को कहा।
कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत का कालसी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह ने उनके सामने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं रखी। वहीं, अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चैहान ने कहा कि कोरोना काल में कालसी ब्लॉक की टीम ने बेहतरीन कार्य किए हैं। 2022 में कोरोना को हराने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारी ऊर्जा है। शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर आम जनता से संवाद बनाना होगा। जिससे लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सकें।

 

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment