उत्तराखंड कोविड-19

उत्तराखंड में आज कोरोना से स्वस्थ हुए 1580, मोतें 23, वहीं पॉजिटिव आए 446

Corona 
Written by Subodh Bhatt

उत्तराखंड में कोविड संक्रमण थोड़ा कम होता हुआ नज़र आ रहा है। प्रदेश में आँकड़ा एक हज़ार से कम आ गया है। प्रदेश में आज कोरोना के 446 मामले सामने आए हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रदेश में आज 1580 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि प्रदेश में आज 23 लोगो की कोरोना से मौत हुई है।

प्रदेश भर में आज 17568 कोविड सेम्पल की जाँच की गई। अब उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की अब सँख्या 16125 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोविड मरीज़ों की मौत का आँकड़ा 6699 हो गया है। राज्य में अबतक कुल 334024 लोग कोरोना से पोज़िटिव आ चुके हैं. प्रदेश में कोविड रिकवरी रेट बढ़कर 91.25 प्रतिशत हो गया है।

जिलेवार पोज़िटिव आंकड़े

  • अल्मोड़ा जिले से 07
  • बागेश्वर जिले से 06
  • चमोली जिले से 23
  • चंपावत जिले से 04
  • देहरादून जिले से 121
  • हरिद्वार जिले से 67
  • नैनीताल जिले से 25
  • पौड़ी गढ़वाल से 20
  • पिथौरागढ़ से 61
  • रुद्रप्रयाग से 09
  • टिहरी गढ़वाल से 54
  • उधम सिंह नगर से 26
  • उत्तरकाशी से 23

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment