उत्तराखंड

दो दिवसीय भ्रमण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

cm 3
Written by Subodh Bhatt

अल्मोड़ा। दो दिवसीय भ्रमण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चितई में स्थित गोलू देवता मन्दिर में पूजाअर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे अल्मोड़ा प्रवास पर आते है तो चितई मन्दिर में गोलू देवता के दर्शन जरूर करते है। मन्दिर पहुॅचकर उन्होंने पूजाअर्चना की व मन्दिर परिसर का भ्रमण करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष मा0 रघुनाथ सिंह चैहान, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल आदि उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment