देहरादून। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी 4 घंटे मुख्यमंत्री का दायित्व निभाएगी। सृष्टि दोपहर 12:00 बजे विधानसभा भवन पहुंचेगी और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।


