ख़बरसार देश-विदेश

चंदा मामा की जय के साथ बच्चों को चंद्रयान 3 लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाया

IMG 20230823 WA0369
Written by Subodh Bhatt

चंद्रयान 3 लैंडिंग

हर्षिता टाइम्स।

देहरादून। श्री सनातन धर्म मन्दिर, प्रेमनगर परिसर में स्वामी विवेकानन्द सेवा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि केन्द्र पर शिक्षारत बच्चों को प्रोजेक्टर द्वारा चंद्रयान 3 लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

चंद्रयान 3 लैंडिंग :-

चांद पर सफल लैंडिंग होते ही बच्चे झूम उठे और भारत माता की जय, चंदा मामा की जय के नारे लगाने लगे। केन्द्र संचालिका पारुल विश्नोई ने बताया कि इस मौके पर “चंद्रयान मिशन चित्रकला प्रतियोगिता” का भी आयोजन किया गया। विजेता बच्चों व सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार दिए गए।

चंद्रयान 3 लैंडिंग

साक्षी की चित्रकला ने सभी का मन मोह लिया। तकनीकी सहयोग हेतु माइक्रो एड इंस्टीट्यूट के स्वामी श्री विनोद जी और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ व उनकी पूरी टीम को बधाई प्रेषित की गई।

इस अवसर पर केन्द्र संचालिका पारुल विश्नोई, विनोद कुमार, गुलशन माकिन, यशपाल बहल, मंदिर पण्डित माधव, राजू उपाध्याय, गणेश सहित नगर के अन्य महानुभाव भी उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment