harshitatimes.com

Thursday, September 28, 2023
Spread the love
Home धार्मिक शिव महापुराण कथा सरस्वती विहार विकास समिति द्वारा पहले दिन निकाली गई...

शिव महापुराण कथा सरस्वती विहार विकास समिति द्वारा पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा

Spread the love

शिव महापुराण कथा

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 30 जुलाई। सरस्वती विहार विकास समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा की भव्य कलश यात्रा/ शोभा यात्रा सरस्वती विहार विकास ब्लॉक इ हरिद्वार बायपास अजबपुर खुर्द से शुरू हुई जिसमें क्षेत्र के लोगों ने विशेषकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में 30 जुलाई 2023 से 9 अगस्त 2023 तक दिव्य एवं भव्य शिव महापुराण का आयोजन सरस्वती विहार विकास समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है।

आज कलश यात्रा में कलाकारों द्वारा सुंदर और मनमोहक झांकियां निकालकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने जगह जगह पर कलश यात्रा में उपस्थित लोगों को पानी एवं जलपान करा के सभी का स्वागत किया। कलश यात्रा शुरू होने से पहले सर्वप्रथम समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चौहान एवं समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने कथा व्यास आचार्य विपिनकृष्ण कांडपाल का क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया और मंदिर के आचार्यों द्वारा व्यास का पूजन करके स्वागत किया गया।

शिव महापुराण कथा
शिव महापुराण कथा कलश यात्रा

शिव महापुराण कथा उपस्थित रहे:-

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी एस चौहान सचिव गजेंद्र भंडारी उपाध्यक्ष कैलाश राम तिवारी वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत मंदिर सह संयोजक दिनेश जुयाल पूर्व अध्यक्ष श्री बी पी शर्मा, मंगल सिंह कुट्टी, सोहन रौतेला, सुबोध मैंठानी, आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल, आचार्य सुशांत जोशी, आचार्य अखिलेश बधानी, जयप्रकाश सेमवाल, सीएम पुरोहित, जयपाल सिंह बत्तवाल, पुष्कर सिंह नेगी, मोहन सिंह भंडारी, गिरीश डयूडी, बगवालिया सिंह रावत,आशीष गुसाईं, दीपक काला, कैलाश रमोला, नितिन मिश्रा, गब्बर सिंह कैंतूरा, कुलानंद पोखरियाल, रोहित गैरोला, शांति बिष्ट, संगीता सेमवाल, सुदेश बाला मित्तल, राजेश्वरी सेमवाल, बीना असवाल, अभिलाषा कटियार, सोना राणा, श्रीमती उमा चौहान,आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

जन्माष्टमी हर्षिता टाइम्स। देहराूदन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षिता टाइम्स। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक हिन्दू पर्व है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हिन्दू पंचांग...

न्याय के देवता शनि देव को खुश रखें, होगी अपार कृपा, अपनाए ये उपाय नहीं होगी कोई कमी

न्याय के देवता शनि देव हर्षिता टाइम्स। शनि मंत्र जप: शनि देव के मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है। ‘ॐ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

CXO मीट के माध्यम से नियोक्ताओं के साथ किएअनुभव साझा: गणेश जोशी

CXO हर्षिता टाइम्स। देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संस्कृति आडिटोरियम, देहरादून में पं0 दीन दयाल उपायध्याय की जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य...

Press Club of India में गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुने गए

Press Club of India दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुना गया।...

Recent Comments