harshitatimes.com

Saturday, September 30, 2023
Spread the love
Home अपराध दून पुलिस की बडी कार्यवाही

दून पुलिस की बडी कार्यवाही

Spread the love

दून पुलिस की

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 14 जुलाई। विजन ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड 2025’ की परिकल्पना को साकार करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद मे नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग टीमें गठित की गयी।

गठित टीम द्वारा दिनांक 13-14 जुलाई 2023 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर दून पुलिस को 02 चरस तस्करों को कोटडा सन्तूर की तरफ से चरस की तस्करी करते हुए कोटडा सन्तूर मार्ग पर स्थित टौंस ब्रिज स्कूल पुल के पश्चिम छोर के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की जामातलाशी में उनके कब्जे से 03 किलो 30 ग्राम चरस व 4520 रु0 नकद बरामद हुये। पकडे गये व्यक्तियों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में अपना नाम अमित शर्मा पुत्र स्व0 राम किशन तथा अजीत पुत्र ऋषिपाल बताया।

भारी मात्रा मे बरामदा चरस के सम्बन्ध मे पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनो पार्टनरशिप मे चरस खरीदने व बेचने का धंधा करते है। हमे ग्राम जोधगढ पंजाब के रहने व्यक्ति जिसका नाम सतेन्द्र राणा उर्फ बिट्टू है के द्वारा चरस उपलब्ध करायी जाती हैं।

जिसका अच्छा खासा मुनाफा हम सतेन्द्र राणा को देते हैं। चरस को हम स्कूल/कालेज के छात्रों तथा फैक्ट्री के मजदूरों को उचित दाम मिलने पर बेचते है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभि0 गणों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बरामद माल का विवरण :-

कुल 03 किलो 30 ग्राम अवैध चरस। (बरामद माल की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रू0)

(घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 10,000/- रुपए के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।)

दून पुलिस की टीम:-

1- भास्कर लाल शाह, क्षेत्राधिकारी विकासनगर देहरादून
2- पी0डी0भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर देहरादून
3- उ0नि0 दीपक मैठाणी चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर देहरादून
4- उ0नि0 मिथुन कुमार चौकी प्रभारी बिधौली थाना प्रेमनगर देहरादून
5- उ0नि0 जगमोहन राणा थाना प्रेमनगर
6- हे0का0 महेन्द्र सिंह थाना प्रेमनगर
7- का0 1050 जसवीर सिंह थाना प्रेमनगर
8- कां0 चालक जी0एस0 सैनी

RELATED ARTICLES

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

आगर Technology के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया

Technology लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी दुनियाभर के कई निवेशकों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। लंदन...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

Recent Comments