ख़बरसार

डी आई टी विश्वविद्यालय में मनाई गई विवेकानंद जयंती

Vivekananda Jayanti
Written by admin

Vivekananda Jayanti

देहरादून। डी आई टी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन देहरादून के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ डी आई टी विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रियदर्शन पत्र एवं कैंट क्षेत्र की विधायक सविता कपूर द्वारा किया गया।

Vivekananda Jayanti :- उद्घाटन सत्र के दौरान नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक आर्यन त्यागी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी एके सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया गया। सात दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देहरादून ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह अभी मनाया जाएगा। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र देहरादून के विभिन्न चावन पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा यातायात के विषय में जागृति प्रदान करेंगे।

Vivekananda Jayanti : उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के के डॉक्टर डॉ नवीन सिंगला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा एक रैली भी निकल गई। रैली के द्वारा छात्रों के बीच यातायात की समस्याओं को कुशल रूप से चित्रित किया गया। अंत में आर्यन त्यागी ज्वाला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About the author

admin

Leave a Comment