राजनीति

सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा ‘गांव चलो अभियान’: डॉ धन सिंह रावत

village chalo campaign
Written by admin

village chalo campaign

देहरादून/श्रीनगर। गांव चलो अभियान आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुःख में भागीदार बनने का जरिया है।इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना भी अभियान का मकसद है। यह अभियान सरकार और जनता के मध्य परस्पर सेतु का काम करेगा।

village chalo campaign

village chalo campaign के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न गॉंवों में प्रवास पर डटे सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि गांव चलो अभियान सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गॉंवों में चौपाल लगाकर आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फीडबैक भी प्राप्त करना है।

village chalo campaign गांववासियों के साथ चौपाल लगाएंगे:-

कैबिनेट मंत्री डॉ रावत गांव चलो अभियान के तहत रविवार रात्रि को अपनी विधानसभा क्षेत्र के सुदूर थलीसैण विकासखंड के कैंयूर गांव में प्रवास कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं गांववासियों के साथ चौपाल लगाएंगे। इस दौरान वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने विभागों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे।

village chalo campaign

इससे पहले डॉ रावत ने पैठाणी के नोडी गांव के बूथ संख्या 31 में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी बूथवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का भव्य स्वागत कर जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the author

admin

Leave a Comment