उत्तराखंड

आज देश के पास नीतियां भी हैं इच्छा शक्ति भी है: सिद्धार्थ अग्रवाल

Written by admin

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 14 मई। महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सोशल मीडिया महानगर की एक बैठक संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया के सभी मंडल एवं शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्षों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज देश के पास नीतियां भी हैं इच्छा शक्ति भी है। एक समय था जब लोगों ने मान लिया था सरकार किसी की भी हो लेकिन देश का कुछ नहीं होगा लेकिन बीजेपी ने इस धारणा को बदल दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे महानगर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है। लेकिन इसमें और गति प्रदान करने की जरूरत है, जो कि आप सभी लोगों की प्रबल इच्छा शक्ति एवं निष्ठा के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से ही संभव हो सकेगा।
सोशल मीडिया आज 6 प्रकार के प्लेटफार्म पर पर कार्य कर रही है। जिसमें फेसबुक इंस्टाग्राम ट्यूटर कू ऐप ,नमो ऐप व्हाट्सएप के माध्यम से हम लोग जनहित योजनाओं का योजनाबद्ध तरीके से प्रभावशाली रूप से प्रचार-प्रसार करते हैं। इसके लिए रूपरेखा तय करके और तेज गति से कार्य करना है।
बैठक में प्रदेश सह संयोजक करुण दत्ता महानगर संयोजक आशीष शर्मा सह संयोजक अर्नाल्ड महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा नमो ऐप महानगर संयोजक शाकुल उनियाल रंजीत सेमवाल राजेश बडोनी मनीष पाल महिपाल सिंह राठौर क्षितिज धीरज ग्रोवर एवं समस्त मंडल के संयोजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the author

admin

Leave a Comment