खेल

यूपी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दिया मुख्यमंत्री योगी ने ईनाम, 07 खिलाड़ियों को DSP पद पर नियुक्ति, बोले सरकार करने जा रही है बड़ा काम

Players appointed 
Written by admin

Players appointed 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा ऊर्जा के प्रोत्साहन के लिए नया प्लेटफॉर्म दिया है। इसके परिणामस्वरूप विगत 10 वर्षों से देश में खेल के लिए माहौल बना है। उत्तर प्रदेश में देश की लगभग 16 फीसदी आबादी निवास करती है। प्रधानमंत्री जी के विजन को मिशन मानकर प्रदेश में जो कार्य प्रारम्भ हुए, उनका परिणाम है कि एशियन तथा पैरा एशियन गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगभग 25 प्रतिशत पदक प्राप्त किये हैं।

Players appointed, प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार :-

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार पुरुष वर्ग में लक्ष्मण पुरस्कार तथा महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कर-कमलों से सम्मानित किया गया।

189 खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि तथा 07 खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी और परिवहन विभाग के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह क्षण अत्यन्त प्रफुल्लित करने वाला है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए देश में सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता, खेलो इण्डिया खेलो तथा उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुए। प्रदेश सरकार हर जनपद में स्टेडियम, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम, हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान और ओपेन जिम के निर्माण की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर आगे बढ़ा रही है। खेल और खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है, संसाधन बढ़ाए गए हैं। प्रदेश के 500 से अधिक खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

Players appointed 

Players appointed :- नेशनल गेम्स में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने अच्छा किया है। मुख्यमंत्री यहां 19वें एशियाई खेल-2022, चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 एवं 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में पदक अर्जित करने वाले एवं प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने सुश्री दीप्ती शर्मा (क्रिकेट), सुश्री पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), अखिल श्योराण (शूटिंग) तथा अर्जुन देशवाल (कबड्डी) को पुलिस उपाधीक्षक, पुनीत कुमार (नौकायन) एवं सुश्री प्राची (एथलेटिक्स) को जिला युवा कल्याण अधिकारी और अर्जुन सिंह (क्याकिंग कैनोइंग) को यात्री/मालकर अधिकारी के पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कृत खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

Players appointed :- मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत सरकार हर जनपद में खेलो इण्डिया सेण्टर की स्थापना की कार्यवाही क्रियान्वित कर रही है। प्रदेश सरकार हर ब्लॉक में खेलो यू0पी0 सेंटर स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने वित्तमंत्री से इस बार के बजट में खेलो यू0पी0 सेंटर के लिए धनराशि की व्यवस्था करने के लिए अपेक्षा की। इन सेंटर में कोच भी तैनात किए जाएं। सरकार उन्हें निश्चित मानदेय देगी। ब्लॉक स्तर पर कोच होंगे तो हमारे खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। इसके लिए खेल विभाग कार्ययोजना बनाए और इस बजट में इसका प्राविधान करें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो पैरा खिलाड़ी पदक प्राप्त करते हैं, उनके लिए भी नौकरियों में व्यवस्था की जानी चाहिए। यह हमारी विभूतियां हैं, इन्होंने अपने सामर्थ्य परिश्रम और पुरुषार्थ से देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

एशियन गेम्स में पदक प्राप्त करने वाली बालिका ने कहा था कि उसने गोल्ड मेडल इसलिए जीता है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में उन्हें डिप्टी एस0पी0 का पद प्राप्त होगा। आज के कार्यक्रम में सुश्री पारुल चौधरी को साढ़े चार करोड़ रुपये मिले हैं तथा डिप्टी एस0पी0 के पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह दिखाता है कि अब खिलाड़ियों के लिए बहुत से अवसर हैं।

Players appointed 

Players appointed :- मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों से खिलाड़ी यहां आए हैं। इन सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने जनपदों में अन्य खिलाड़ियों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यदि वह अनुशासित तरीके से परिणाम लेकर आएंगे, तो केन्द्र व राज्य की डबल इंजन सरकार उनका सम्मान करेगी।

इसके लिए सभी खिलाड़ियों को स्वयं को तैयार करना होगा। खेल विभाग यहां सम्मानित हो रहे खिलाड़ियों को प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज तथा स्पोर्ट्स हॉस्टल का दौरा कराएं। यह खिलाड़ी अपने अनुभव अन्य नवोदित खिलाड़ियों से साझा करें। इससे नये खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सरकार सभी खिलाड़ियों के हितों का संवर्धन करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

Players appointed :- केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने देश व प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश भी मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट मंे वृद्धि की और खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ किया है। इस बार के एशियन गेम्स में मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों सहित देश के खिलाड़ियों ने 107 पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया।

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। खिलाड़ियों को मिलने वाली इनाम राशि को बढ़ाया गया है। प्रदेश में मेजर ध्यानचन्द के नाम पर खेल विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।

Players appointed :- कार्यक्रम में 19वें एशियन गेम्स-2022 के 19 पदक विजेता खिलाड़ियों को कुल 33 करोड़ 75 रुपये तथा 4वें पैरा एशियन गेम्स-2022 के 09 पदक विजेता खिलाड़ियों को कुल 16 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गयी।

19वें एशियन गेम्स में उत्तर प्रदेश के 13 प्रतिभागी खिलाड़ियों को कुल 65 लाख रुपये तथा 4वें पैरा एशियन गेम्स-2022 में उत्तर प्रदेश के प्रतिभाग करने वाले 17 खिलाड़ियों को कुल 90 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी। 37वें नेशनल गेम्स-गोवा में उत्तर प्रदेश के 09 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को कुल 54 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गयी। 19वें एशियन गेम्स के प्रदेश के खिलाड़ियों के 03 प्रशिक्षकों तथा 4वें पैरा एशियन गेम्स-2022 के 04 प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार, प्रमुख सचिव परिवहन एल0 वेंकटेश्वर लू, सचिव खेल एवं युवा कल्याण सुहास एल0वाई0 सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

About the author

admin

Leave a Comment