उत्तराखंड

किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 15 जनवरी को करेगी राजभवन कूच: प्रीतम सिंह

Written by admin

देहरादून, 12 जनवरी, 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2021 को ’किसान अधिकार दिवस’ के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में आयोजित किये जाने वाले ’राजभवन घेराव’ कार्यक्रम की तैयारी हेतु देहरादून महानगर कांगे्रसजनों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से आने वाले कांग्रेसजनों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों की लडाई लडती आ रही है इसी के तहत 15 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से राजभवन घेराव के लिए कूच किया जायेगा। श्री प्रीतम सिंह ने कांग्रेसजनों का आह्रवान करते हुए कहा कि मोदी राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है।
बैठक में पूर्व मंत्री हीरा सिह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, पी.के. अग्रवाल, लक्ष्मी राणा, ताहिर अली, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, प्रभुलाल बहुगुणा, डाॅ0 प्रदीप जोशी, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, शांति रावत, महंत विनय सारस्वत, जगदीश धीमान, कमरखान ताबी, संदीप चमोली, सुशील राठी, कमलेश रमन, मेघराज सिंह, राजवीर खत्री, पार्षद नीनू सहगल, मामचन्द, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, राजेश परमार, विजय कुमार गुप्ता, दिवान बिष्ट, राजेन्द्र खन्ना, सागर लाम्बा, देविका रानी, जगदीश चैहान, नारायण ठाकुर, मोहित नेगी, सचिन थापा, एतात खान, हरिकृष्ण भट्ट, मनीष, रमेश कुमार मंगू, हुकम ंिसह गडिया, उषा मल्ला, मीना रावत, संतोष सैनी, विरेन्द्र नेगी, आयुष गुप्ता, इलियास अंसारी, सूरत सिंह नेगी, सोनू तिवारी, नागेश रतूड़ी, सोम बाल्मीकि, भूपेन्द्र नेगी, आशीष काण्डपाल, मोहन भण्डारी, हिमांशु पुण्डीर, विजय रतूडी मोन्टी, हरेन्द्र बेदी, प्रकाश जोशी, पुष्कर सारस्वत, रंजीत सिंह, सूर्य प्रताप राणा, प्रकाश नेगी, अरूण शर्मा, सुभाष धस्माना आदि उपस्थित थे।

About the author

admin

Leave a Comment