harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home उत्तराखंड NH 58 गूलर के समीप मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF का सर्च अभियान...

NH 58 गूलर के समीप मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF का सर्च अभियान जारी

Spread the love

NH 58

हर्षिता टाइम्स।
ऋषिकेश, 9 जुलाई। आज प्रातः करीब 3ः00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी, थाना मुनि कीरेती द्वारा को सूचित किया गया कि एक उत्तराखंड नंबर का मैक्स वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था जिसमें चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे।

अनियंत्रित होने से मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त दुर्घटना में सर्चिंग के दौरान SDRF के डीप डाइवर द्वारा नदी से अभी-अभी एक शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है। अन्य यात्रियों की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन गतिमान है

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण तथा पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीमें मय आवश्यक उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 05 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया।

रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है एवम् विगत रात्रि को सोनप्रयाग से एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। प्रातः लगभग 03:00 बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी लुढ़कते हुए सीधे नदी में जा गिरी।

घायलों का विवरण:-

1 बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष
2 – आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष
3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष
4 – रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार
5- हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष

चालक सहित अन्य 6 लोग जिनकी तलाश जारी है जिनका नाम रेस्क्यू किए गए यात्रियों के द्वारा नाम पता इस प्रकार बताया गया हैं:-

1- अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली
2- अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार
3 – अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार
4 – सौरभ कुमार
5 – रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद
6- मैक्स चालक नाम पता अज्ञात

मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments