शिक्षा

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि को करेगा सम्मानित

National Youth Festival
Written by admin
National Youth Festival
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) एकल लोकनृृत्य मंे पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उत्तराखण्ड राज्य एवम् एसजीआरआर परिवार के लिए गर्व की बात है।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यशबीर दीवान ने जानकारी दी कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय जल्द ही सृष्टि के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। सम्मान समारोह में सृष्टि भारद्वाज को 51,000/- रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) की धनराशि एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कृषि विभाग की संकायाध्यक्ष डॉ प्रियंका बनकोटी ने जानकारी दी कि सृष्टि एक मेधावी छात्रा हैं।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियांे के साथ साथ विश्वविद्यालय की अन्य प्रतियोगिताओं में भी सृष्टि की सक्रिय भागीदारी रहती थी। ऐसे छात्र-छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल का काम करते हैं।

About the author

admin

Leave a Comment