राजनीति लोकसभा चुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : ‘नीयत सही तो नतीजे भी सही’, तुष्टिकरण कर रही कांग्रेस

Loksabha Election 2024
Written by admin

Loksabha Election 2024

उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। रुद्रपुर में उत्तराखंड के विकास और राज्य को लाभ पहुंचाने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘नीयत सही तो नतीजे भी सही’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का प्रेम और अपनत्व जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चाहे उत्तर प्रदेश हो या उत्तराखंड- परिवर्तन की आंधी दिख रही है। चुनाव नतीजे से ठीक एक महीना पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर आज उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजे ने भी ये संदेश दे दिया है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि सभी तीन सीटें बीजेपी ने 25 हजार से ज्यादा के अंतर से जीती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों से चार धाम यात्रा हो रही है। केंद्र सरकार ने 12 हजार करोड़ की लागत से आधुनिकतम तकनीक वाले और सभी मौसम में चलने वाले रोड बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा- “उनकी कोशिश है कि देश की सवा सौ करोड़ जनता के साथ-साथ विदेशी भी यहां आएं। इससे कम लागत में ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाले पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।“

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे चाहते हैं कि बच्चों को शिक्षा, खेत में पानी, बुजुर्गों को सस्ती दवाई, नौजवानों को रोजगार के जरिए कमाई और गरीबों के लिए रहने को घर मिले। उन्होंने कहा- “इसके लिए पैसों की कमी नहीं है लेकिन भ्रष्टाचार और कालाधन इसमें सबसे बड़ी बाधा है। इसके खिलाफ लड़ाई उन्होंने शुरू की है और नोटबंदी उसी का नतीजा है।“ प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लड़ाई भ्रष्ट अफसरों और नेताओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति भी उन्हीं पर चोट है।

Loksabha Election 2024 कांग्रेस पर भी बोला हमला :-

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं।

तुष्टिकरण कर रही कांग्रेसः पीएम

विपक्ष की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती। यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। लेकिन जब भाजपा सीएए के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है, तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है।

इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है। कांग्रेस, भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती हैं।

 

About the author

admin

Leave a Comment