राजनीति

टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Inauguration of Tehri Lok Sabha Election Office
Written by admin

Inauguration of Tehri Lok Sabha Election Office

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ सालावाला स्थित दून वन काम्प्लेक्स में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी, टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

Inauguration of Tehri Lok Sabha Election Office :- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत का नेतृत्व एक ऐसा व्यक्तित्व कर रहा है। जिसने देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा 10 वर्षाे में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। मंत्री जोशी ने कहा कि जहां अन्य पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पाएं हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है।

उन्होंने कहा पिछले चुनाव में 21 हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि इस बार 31 हजार से अधिक मतों से टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे।

Inauguration of Tehri Lok Sabha Election Office :- उन्होंने कहा जहां 400 पार का नारा हम साकार करने जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा दुगने अंतर से जीतने वाली है, यह उत्साह कार्यकताओं में साफ दिख रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता और दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, देवेंद्र भसीन, कैलाश पंत, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, निरंजन डोभाल, महानगर मंत्री सुरेन्द्र राणा, हेमंत जुयाल, राजेन्द्र अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

admin

Leave a Comment