राजनीति

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी प्रकरण पर CM धामी से की मुलाकात

Haldwani case
Written by admin

Haldwani case

देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। राज्य सरकार द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है। इस घटना की जांच के लिये आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं।

Haldwani case कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल :-

हल्द्वानी प्रकरण पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में समस्त विधायकगण हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, आदेश चौहान, फुरकान अहमद, रवि बहादुर, भुवन कापड़ी,ममता राकेश सहित मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित हैं

 

About the author

admin

Leave a Comment