उत्तराखंड

राधा रतूड़ी होगी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव

first woman chief secretary
Written by admin

first woman chief secretary

देहरादून। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी राज्य की नई मुख्य सचिव होंगी। वह मुख्य सचिव डा.एसएस संधु का स्थान लेंगी। मुख्य सचिव संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। राधा रतूड़ी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी।

first woman chief secretary :- फिलहाल प्रदेश में डॉ. एसएस संधू मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रहे हैं। 31 जनवरी को उनका सेवा विस्तार खत्म होने जा रहा है। ऐसे में मुख्य सचिव एसएस संधू को फिर से दोबारा सेवा विस्तार मिलने की भी चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अब लगभग समाप्त हो गई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी है। उन्होंने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली है। फिलहाल वह मुख्यमंत्री के पद मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को भी वही देख रही है।

first woman chief secretary :- उत्तराखंड आईएएस काडर में हालांकि, राधा रतूड़ी सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं, लेकिन मध्यप्रदेश काडर की रही राधा काडर परिवर्तन के चलते अपने 1988 बैच में सबसे नीचे पायदान पर आ गई थी। आईएएस रतूड़ी ने अपनी सादगी से भी अलग पहचान बनाई है। उनका रिटायरमेंट मार्च, 2024 में है। उत्तराखंड में इससे पहले भी कई सीनियर महिला आईएएस अफसर रही हैं, पर वे मुख्य सचिव की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाई।

About the author

admin

Leave a Comment