राजनीति

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

disproportionate assets
Written by admin

disproportionate assets

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मुख्यमंत्री से आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने दस्तावेजों के साथ बताया कि गणेश जोशी के पास न खेती है और न कोई न उद्योग है फिर भी उन्होने नौ करोड़ रुपये कैसे कमा लिए पार्टी ने कहा कि उनके पास दर्जन से भी अधिक प्लाट-दुकानें हैं।

प्रेस क्लब देहरादून मे पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने मीडिया को बताया कि गणेश जोशी को एक विधायक और मंत्री के तौर पर 2007 से 2023 तक कुल 36 लाख 54 हजार रुपये वेतन के तौर पर मिला। जबकि 2022 में चुनाव हलफनामे में उन्होंने नौ करोड़ रुपये की संपत्ति बतायी है।

disproportionate assets :- ईष्टवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि गणेश जोशी ने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। ऐसे में उनके खिलाफ धन शोधन पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा उनको मंत्रिमंडल से हटाया जाए।

गणेश जोशी ने आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री, विजिलेंस और प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत की है।

disproportionate assets मुख्यमंत्री को दी गयी शिकायत :-

मुख्यमंत्री को दी गयी शिकायत मे पार्टी ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 2011 में 15 लाख 60 हजार 730 रुपये, सन 2012 में 44 लाख 61 हजार 590 रुपये,

सन 2015 में 13 लाख 11 हजार 350 रुपये, 2016 में 30 लाख 33 हजार 980 रुपये, सन 2017 में 3 लाख 40 हजार 460 रुपये,

सन 2018 में 36 लाख 74 हजार 480 रुपये, सन 2019 में 51 लाख 94 हजार 720 रुपये,

सन 2020 में 73 लाख 10 हजार 800 रुपये, 2021 में 63 लाख 72 हजार रुपये,

2022 में एक करोड़ 46 लाख 48 हजार 520 रुपये की संपत्ति

अपने, अपनी पुत्री नेहा जोशी, पुत्र मयंक जोशी अपनी पत्नी निर्मला जोशी के नाम से खरीदी। तब उनके पुत्र और पुत्री पूरी तरह से उन पर आश्रित थे।

इस प्रकार गणेश जोशी ने इस अवधि में कुल 5 करोड़ आठ लाख 89 हजार 510 रुपये की संपत्ति खरीदी जो कि उनके ज्ञात आय स्रोतों से कहीं अधिक है।

disproportionate assets :- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में मुख्यमंत्री से मांग की है कि गणेश जोशी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच की जाए। पार्टी ने कहा कि जोशी से संबंधित तमाम विभागों में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कोई कार्यवाही नहीं की गई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल, अनुपमा भारद्वाज, किरण डोभाल, पदमा रौतेला, सुशीला पटवाल, रिषिका चौहान, यशोदा रावत आदि तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

About the author

admin

Leave a Comment