harshitatimes.com

Thursday, September 28, 2023
Spread the love
Home ख़बरसार CM धामी ने आराधना जौहरी द्वारा उत्तराखंड के मंदिरों पर लिखी पुस्तक...

CM धामी ने आराधना जौहरी द्वारा उत्तराखंड के मंदिरों पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया

Spread the love

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 19 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आराधना जौहरी (से.नि. आई.ए.एस.) द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक BEYOND THE MISTY VEIL, Temple Tales OF Uttarakhand का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन सीएम कैम्प कार्यालय देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक देश-विदेश में उत्तराखंड के दिव्य मंदिरों के एक प्रामाणिक परिचय के रूप में जानी जाएगी। इस पुस्तक से लोगों को बेहतरीन जानकारी मिलेगी। पुस्तक की सामग्री से जाहिर होता है कि लेखिका ने इसमें कितनी मेहनत की है। देवभूमि उत्तराखण्ड के पौराणिक मंदिरों पर आधारित पुस्तक हमें अपनी संस्कृति और माइथोलॉजी के बारे में अवगत कराती है। लेखिका आराधना जौहरी ने अपने सेवाकाल में बतौर नैनीताल डीएम बहुत से विशिष्ट कार्य किये। अब पुस्तक लेखन द्वारा योगदान दे रही हैं।
पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड में उन्होंने शिक्षा प्रारंभ की। उनके पिताजी नैनीताल के डीएम रहे। फिर 30 साल बाद वे स्वयं यहाँ की डीएम रहीं। देवभूमि को सेवाएं देना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा नैनीताल में पोस्टिंग के दौरान देवभूमि की संस्कृति यहां के मंदिरों लोक देवताओं को करीब से जानने का मौका मिला। वे स्वयं मंदिरों तक गई और वहां की तमाम जानकारियां पुस्तक में देने की कोशिश की है। उनकी यात्रा उतनी ही सुन्दर रही जितनी सुंदर मंजिल थी। यहां का स्थापत्य, इतिहास, लोकगाथाएं, माइथोलॉजी अद्भुत है। एक पुस्तक में इतनी बातों को समेटना आसान नहीं था। तीन सौ पृष्ठ की पुस्तक में तीन वर्ष तक शोध किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में चारधाम के अतिरिक्त भी धार्मिक पर्यटन की अपार संभावना है। यह पुस्तक इसमें सहायक होगी।
इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डे, पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, पुस्तक के प्रकाशक प्रभात, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, पूर्व डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी सहित अन्य अधिकारी व विशिष्ट जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

CXO मीट के माध्यम से नियोक्ताओं के साथ किएअनुभव साझा: गणेश जोशी

CXO हर्षिता टाइम्स। देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संस्कृति आडिटोरियम, देहरादून में पं0 दीन दयाल उपायध्याय की जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

CXO मीट के माध्यम से नियोक्ताओं के साथ किएअनुभव साझा: गणेश जोशी

CXO हर्षिता टाइम्स। देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संस्कृति आडिटोरियम, देहरादून में पं0 दीन दयाल उपायध्याय की जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य...

Press Club of India में गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुने गए

Press Club of India दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुना गया।...

Recent Comments