harshitatimes.com

Tuesday, September 26, 2023
Spread the love
Home उत्तराखंड ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ को बेहतर बनाया जाएगा: CM धामी

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ को बेहतर बनाया जाएगा: CM धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन उत्पादों की अच्छी बिक्री हो, इस उद्देश्य से राज्य में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
राखी के स्टॉलों का अवलोकन करते CM धामी

इस योजना के तहत प्रदेश के सभी विकासखण्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 24 से 28 अगस्त 2023 तक राखियों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। स्टॉलों के अवलोकन के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी भी बांधी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी से उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जो भी स्थानीय उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनमें हमें गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों ने जब भी कोई संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को और बेहतर बनाया जायेगा :-

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ को और बेहतर बनाया जायेगा। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनके लिए अच्छे मार्केट की व्यवस्था भी की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहयता समूहों द्वारा नये उत्पाद बनाने के लिए अनेक नवाचार किये गये हैं। उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि त्योहारों एवं विशेष पर्वों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। ‘वोकल फॉर लोकल’ से जहां हमारे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
राखियों के स्टॉल

संवाद के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर उनके द्वारा भोजपत्र, ऐपण, वैजयंती माला, पिरूल एवं अन्य स्थानीय उत्पादों पर आधारित राखियां बनाई गई हैं। जिनकी बाजार में मांग भी बहुत है। सभी जनपदों में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय उत्पादों पर आधारित राखियों की बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाये गये हैं।

महिला स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की एवं उनका आभार भी व्यक्त किया।

सचिवालय में गीता पुष्कर सिंह धामी ने भी महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर अपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचन्द अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, आयुक्त ग्राम्य विकास आनन्द स्वरूप, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी एवं सीडीओ उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर Mega Blood Donation Camp

Mega Blood Donation हर्षिता टाइम्स। देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा...

बागेश्वर की पार्वती ने ली MLA पद की शपथ

MLA हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

CXO मीट के माध्यम से नियोक्ताओं के साथ किएअनुभव साझा: गणेश जोशी

CXO हर्षिता टाइम्स। देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संस्कृति आडिटोरियम, देहरादून में पं0 दीन दयाल उपायध्याय की जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य...

Press Club of India में गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुने गए

Press Club of India दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुना गया।...

High Uric Acid में अजमाए ये घरेलू नुस्खे कंट्रोल होना तय

High Uric Acid हर्षिता टाइम्स। बदलती जीवनशैली और तनावभरी जिंदगी सेहत को भी कई तरह से प्रभावित करती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बढ़ते...

Recent Comments