harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत नौगांव से भुकण्डी मोटर...

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत नौगांव से भुकण्डी मोटर मार्ग स्टेज-1 एवं स्टेज-2 के अवशेष कार्यों हेतु 02 करोड़ 27 लाख रूपये स्वीकृत किये

Spread the love

देहरादून : मुख्यमंत्री ने विधानसभा लोहाघाट के विकासखण्ड पाटी में छीनकाछीना सिमलखेत मोटर मार्ग के जालछीना से ग्राम कजीना के गहतवाड तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 99.47 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विकासखण्ड खिर्सू के अन्तर्गत कठूली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण (द्वितीय चरण) के कार्य हेतु 59.96 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत राजगढ़ी-सरनोल मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 29.26 लाख की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा प्रमुख सरकारी कार्यालयों/सार्वजनिक स्थानों में वाई-फाई जोन स्थापित किये जाने हेतु 01 करोड़ रूपये अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा व्यवस्था, 2021 हेतु आयुक्त, गढ़वाल मण्डल को 02 करोड़ रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा व्यवस्था के अन्तर्गत जनपद रूद्रप्रयाग में 16 नग तथा केदारनाथ पैदल मार्ग पर 94 नग अस्थाई शौचालयों/मूत्रालयों के निर्माण/मरम्मत कार्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था सम्बन्धी कार्य हेतु 01 करोड़ 04 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस जिम हॉल के अनुरक्षण कार्य हेतु 27 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में 02 सोलर पावर प्लांट स्थापित करने हेतु 35.64 लाख की धनराशि एवं न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला), भवाली के परिसर में आवासीय एवं अनावासीय भवनों में मरम्मत हेतु 1 करोड़ 5 लाख रू की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के 02 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 34 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने परिवहन विभाग परिवहन विभाग द्वारा कोविड-19 के दौरान विभिन्न स्थानों में फंसे पर्यटकों/तीर्थ यात्रियों एवं राज्य के प्रवासियों को उनके गंतव्य तक निःशुल्क पहुंचाये जाने हेतु अवशेष देयकों के भुगतान हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 करोड़ 22 लाख 91 हजार 256 की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments