उत्तराखंड हादसा

कार खाई में गिरी, 05 की मौत

car fell into ditch
Written by admin

car fell into ditch

नैनीताल। आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि छड़ा क्षेत्रान्तर्गत पंगोट से लगभग 40 किमी आगे बागनी गांव में एक वाहन अनियन्त्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही एसआई मनोज रावत के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

car fell into ditch :- उक्त घटना में एक टाटा सफारी (डीएल3सीसी 0957) वाहन 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें उत्तरप्रदेश निवासी 05 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए पांचों शवों को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:-
1. सुमित सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर रामपुर उत्तरप्रदेश
2. रवि प्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी उपरोक्त
3.जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी रतनपुर बिलासपुर रामपुर, उत्तरप्रदेश
4. गुरु नाम पता अज्ञात
5. जस्सू नाम पता अज्ञात

About the author

admin

Leave a Comment