उत्तराखंड ख़बरसार

कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की

Written by admin

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 06 जुलाई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ नई तकनीकी की जानकारी और उसके क्रियान्वयन हेतु अभियंताओं एवं अधिकारियों के प्रशिक्षण की भी बात कही।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक कर पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। मानसून की बदलती प्रकृति को देखते हुए श्री महाराज ने कहा कि हमें अपनी तैयारियां उसी के अनुसार करनी होंगी सड़कों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर की कमी के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है ऐसे भी हमें सजग रहने की आवश्यकता है और साथ ही समय-समय पर सड़कों एवं फूलों की जांच भी कर ली चाहिए। कार्यों के लिए समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा।
लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने कहा कि नई तकनीकी जानकारी हमारे अभियंताओं और अधिकारियों को हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग एक सम्मेलन आयोजित करें, जिसमें सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग को भी शामिल किया जाए।
पूर्व में दिए गए लोक निर्माण मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के एचओडी अयाज अहमद ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में खंड स्तर पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की शुरुआत कर दी गई है। विभाग में कुल 267 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण भी विभाग द्वारा किया जा चुका है। साइन बोर्ड दिल लगाए जा चुके हैं अधिकांश मोटर मार्गाे पर क्षतिग्रस्त साइन बोर्ड को हटाकर ठीक कर दिया गया है।
बैठक के दौरान सचिव लोनिवि आर.के. सुधांशु, अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया, अतर सिंह, एचओडी अयाज अहमद सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

About the author

admin

Leave a Comment