राजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस ने निकाली अंकिता भंडारी न्याय यात्रा

Ankita Bhandari Justice Yatra
Written by admin

Ankita Bhandari Justice Yatra

देहरादून। कांग्रेस के मसूरी विधानसभा क्षेत्र तथा महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा गोदावरी थापली और महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी की अध्यक्षता में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा आयोजित की गई।

Ankita Bhandari Justice Yatra :- यात्रा का प्रारंभ हाथीबड़कला चौक से हुआ तथा समापन गांधी पार्क पर किया गया। न्याय यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य भी शामिल हुए।

Ankita Bhandari Justice Yatra

हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन लोगों को समर्पित है जिनके साथ अन्याय हो रहा हैं। उसी तरह आज की यह यात्रा भी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भण्डारी को समर्पित है जिसे न्याय नहीं मिल सका है।

उन्होंने कहा कि जब गवाह ने न्यायालय में बता दिया है कि किन लोगों ने उसे वनन्तरा रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया तो इन लोगों पर एफआईआर दर्ज हो और एडिशनल चार्जशीट दायर हो, क्योंकि यह साक्ष्यों को नष्ट करने का कार्य था। इसी तरह जब अंकिता के माता पिता ने उस वीआईपी का नाम लिया है जिसे विशेष सेवा देने का दबाव अंकिता पर बनाया गया तो उस व्यक्ति पर तत्काल एफआईआर हो चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। यह मुख्यमंत्री धामी की भी परीक्षा है।

Ankita Bhandari Justice Yatra

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाज के उन लोगों को समर्पित है तो अन्याय से पीड़ित हैं। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड ने अपराधियों और सत्ताधारियों के बीच संबंध को उजागर किया है। भाजपा की सरकार में अब शांत पहाड़ों में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गयी हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भाजपा का नारा खोखला है।

Ankita Bhandari Justice Yatra :- महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि महिलाओं के संघर्ष और त्याग से उत्तराखंड प्रदेश का गठन क्या यही दिन देखने के लिये किया गया था कि एक बेटी को उसके प्रदेश में न्याय न मिल सके। क्योंकि हत्यारे प्रभावशाली लोग और सत्ता पक्ष से जुड़े हैं इसलिए अंकिता के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। अंकिता के लिए न्याय की मांग को मुखर करने और सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करने के लिए ही आज की न्याय यात्रा आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में जमीन आसमान का फर्क है। एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं दूसरी तरफ भाजपा शासन में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में भयंकर वृद्धि हुई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में 2022 में महिलाओं के खिलाफ 26 प्रतिशत मामले बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऐसे अपराधों में देश मे सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्यों में से रहा। अंकिता को न्याय देने के स्थान पर धामी सरकार न्याय के पैरोकारी कर रहे लोगों को धमका रही है। न्याय के लिए जारी इस लड़ाई में कांग्रेस अंकिता के परिवार के साथ है और इसी संदेश को देने के लिए आज की यात्रा का आयोजन किया गया है।

Ankita Bhandari Justice Yatra

Ankita Bhandari Justice Yatra :- यात्रा में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, देवेंद्र बटोला, संजय सिंघल, जतिन हांडा, विकास नेगी, मनीष नागपाल सोनिया आनंद, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन थापली, अमित गुप्ता, विकास राज, महादेव भट्ट, उर्मिला थापा, प्रदीप डोभाल, अनिल बस्नेत, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, वसीम ख़ान, दुर्गा राई, दीप चौहान, राजेश पुंडीर, के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About the author

admin

Leave a Comment