उत्तराखंड

Action: अवैध खनन की शिकायत पर 5 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं 2 डंपर सीज

Written by admin

हर्षिता टाइम्स।
देहराूदन। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में उप जिला अधिकारी विकासनगर विनोद कुमार द्वारा देर रात अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं 2 डंपर को सीज करते हुए लगभग धनराशि रुपए 150000 का अर्थदंड लगाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी /कार्मिक मौजूद रहे।

About the author

admin

Leave a Comment